ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

रावनवाडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, 5 साल की मासूम की मौत, 8 साल की बालिका घायल

छिंदवाड़ा: रावनवाडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया , यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। रावनवाडा पंचायत के समीप हुए हादसे में अनियंत्रित पिकअप ने दो बहनों को रौंद दिया। हादसे में पांच साल की बालिका की मौत हो गई। जबकि आठ साल की बालिका के पैर में फ्रेेक्चर के बाद उसे छिंदवाडा रिफर किया गया।पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले। बालिका के शीघ्र पोस्टमार्टम की व्यवस्था बनवाई।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार रावनवाडा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पंचायत के सामने ढाल वाली सडक पर पिकअप के सामने महिलाएं और बच्चे नाच रहे थे।इसी दौरान पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। पिकअप चालक ने जोर से आगे के लोगों के हटने की लिए आवाज दी। लेकिन डीजे की आवाज में लोग सुन नही पाए। तेजी से आती पिकअप ने पांच साल की इषिता को रौंद दिया। उसके सीने पर से पहिया निकला।आठ साल की मानवी नागवंषी के पैर में फ्रेक्चर है। उसे उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर किया गया । घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया अस्पताल पहुंचे। परिजनों से चर्चा कर उन्हे ढांढस बंधाया। बालिका को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर ही वे अस्पताल से गए।मासूम इषिका की मौत ने परिवार को बेहद दुख अरे यार ​​ में डाल दिया। इषिका के पिता का निधन हो चुका है। आज इशिका की मौत हो गई। एक बहन का पैर दुर्घटना में फ्रेक्चर हो गया। मां रविता के रो रोकर बुरे हाल थे। गोद में बेटी का शव लिए मां ने हर आंखों में आंसू ला दिए।

Related Articles

Back to top button