ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त ने पसोड़ सरपंच को 5000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

शहडोलरीवा लोकायुक्त पुलिस की 12 सदस्सीय टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत पसोड़ के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह को 5 हजार की रिस्वत लेते हुए ट्रैप किया है। सरपंच कृष्‍ण कुमार सिंह बिल पास करने के नाम पर शिकायतकर्ता ग्रामीण अमोल सिंह से 5 हजार की रिश्वत मांगी थी।

पंचायत भवन में रकम लेते समय लोकायुक्त ने ट्रैप किया

सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी। सरपंच को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गुरुवार की दोपहर पकड़ा गया है।जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत पसोड स्थित पंचायत भवन में रकम लेते समय लोकायुक्त ने ट्रैप किया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

मामले में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और अब आगे की कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त के टीआइ जियाउलहक खान ने अपनी टीम के साथ ट्रैप की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button