ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

स्कूल में अचानक एक साथ बिगड़ी तीन दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत, मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पन्ना। मध्यान भोजन के सेवन से बच्चों की तबियत बिगड़ने के कई मामले सामने आते रहते हैं फिर बी इस पर लापरवाही कम नहीं हो रही है। एक बार फिर दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हे गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 बच्चों को भर्ती किया गया है। 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

यह पूरा मामला पन्ना जिले के अमानगंज तहसील क्षेत्र केअंतर्गत आने वाले विक्रमपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है, जहां पढ़ने वाले छात्रों ने दोपहर के समय जैसे ही विद्यालय में बनने वाले मध्यान भोजन को खाया उसके बाद एक एक कर 40 बच्चे बीमार होने लगे औऱ उन्हें उल्टी, सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन एवं परिजनों द्वारा विद्यालय के बच्चों को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 40 बच्चों का प्राथमिक उपचार चल रहा है, जबकि 3 को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

परिजनों ने बताया की विद्यालय में बच्चों ने जो भोजन किया है उसमें कुछ मिलावट थी जिससे बच्चे बीमार हो गए बच्चो ने बताया कि भोजन से बदबू आ रही थी इसके बाद आटे को चेक किया गया तो आटे में भी केमिकल की गंध आ रही थी जिससे वह बीमार हुए हैं डॉक्टर की माने तो बच्चों ने जो भोजन ग्रहण किया है उसमें कोई केमिकल युक्त सामग्री मिली थी जिससे बच्चे बीमार हो गए हालांकि यह कोई पहला मामला नही इसके पूर्व भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है बाबजूद इसके अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से लोगो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button