ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पाकिस्तान में 100 महिला आतंकी सक्रिय, इनमें से कई ने सीरिया व यमन में ट्रेनिंग ली

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में फैली आतंकी घटनाओं को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि यहां 100 से ज्यादा महिलाएं आतंकवाद फैलाने के लिए सक्रिय हैं। यह सब काफी पहले से चल रहा था लेकिन अफगानिस्तान में कट्टरपंथी तालिबान के सरकार के आने के बाद तेजी आई हैं।

पाकिस्तान के खैबर खैबर पख्तुनख्वाह प्रांत के काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने आतंकवाद और आतंकियों की मदद करने वाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इनमें से कई महिला आतंकी ऐसे हैं, जो मध्य-पूर्व एशिया के सीरिया, यमन और इराक में ट्रेनिंग लेकर वापस लौटी है। सीडीटी की लिस्ट में शामिल 30 महिलाओं पर आतंकी घटनाओं में शामिल होने, 13 के अपहरण, 2 के फिरौती और 3-3 के टारगेट किलिंग और टेरर फंडिंग में शामिल होने के आरोप हैं।

इनमें से कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन सीडीटी का कहना है कि एजेंसियों को महिला आतंकियों को गिरफ्तार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनालिस्ट आमिर का कहना है कि आतंकियों के हैंडलर्स के लिए पाक में काम करना मुश्किल हो गया है। इसलिए उन्होंने महिलाओं को तैयार किया है।

पंजाब में भी दो दर्जन से ज्यादा महिला आतंकी एक्टिव
विश्लेषक इलियास का कहना है कि अभी सीटीडी पंजाब की लिस्ट में भी दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं का नाम सामने आया है, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ उसके लिए पैसा एकत्रित करती हैं। सीटीडी पंजाब ने 2015 में बडाबेर एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के मामले में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अप्रैल 2023 में 2 बच्चों की मां शारी बलोच ने यूनिवर्सिटी ऑफ कराची में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी, इसमें से 3 चीनी नागरिक थे।

Related Articles

Back to top button