ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे बाल-गोपाल

इंदौर। Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष माह को लेकर कई मान्यताएं हैं। यह महीना श्री कृष्ण की आराधना के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी कान्हा की कृपा पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में उनकी सच्चे मन से पूजा करें और उन्हें कुछ खास चीजों का भोग लगाएं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस महीने कुछ उपाय भी कर लिए जाएं, तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

धनिया की पंजीरी

अगर आप धन की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाने पर आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

माखन-मिश्री

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप इस महीने उन्हें मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं, तो वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगे। क्योंकि यह उनका पसंदीदा प्रसाद है।

पंचामृत

श्री कृष्ण को पंचामृत अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसके बिना भगवान श्रीकृष्ण का भोग और पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप मार्गशीर्ष माह में बाल गोपाल को पंचामृत अर्पित करेंगे, तो आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही ग्रह पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button