ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पहले पिछड़ा वर्ग और फिर अजजा से लड़ा पंचायत चुनाव, मामला दर्ज

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र की बरछेका ग्राम पंचायत से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग जाति वर्ग से पंचायत चुनाव लड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जिला एवं न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार शाम पुलिस ने महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि बरछेका निवासी अहिल्या बर्मन (39) ने वर्ष 2009 के ग्राम पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए सरपंच का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत में सरपंच का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षित हो गया।

इस चुनाव में भी अहिल्या बर्मन ने फिर से दावेदारी पेश की और इस बार अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए चुनाव लड़ लिया। चुनाव में जीतने के बाद फूलचंद विश्वकर्मा ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था।

परिवाद पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने संबंधित के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने अहिल्या बर्मन के विरुद्ध धोखाधड़ी व छलपूर्वक दस्तावेजों की कूटरचना करते हुए लाभ अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button