ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

नतीजों से पहले उठा EVM का मुद्दा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस जब हारती है तो किसी पर भी सवाल खड़े करती है

मुरैना। एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से विपक्ष पर निशाना साधा है। मुरैना में मिश्रा ने कहा कि, कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है।

#WATCH मोरेना: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर कहा, “कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है…” pic.twitter.com/w25XtiTTSW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023

बता दें नतीजों से पहले कुछ एक्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के अनुमान को कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एक्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। तीन दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बन रही है।

जबकी कांग्रेस प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है जिस पर सर्वे करने वाली एजेंसी को ही भरोसा नहीं है। भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने के प्रयास में है। इन्हीं पतिक्रियाओं पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

Related Articles

Back to top button