ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

राजसत्ता की देवी मां पीतांबरा की शरण में पहुंचे नड्डा, सिंधिया-शिवराज, नरोत्तम मिश्रा भी रहे साथ

दतिया। शुक्रवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दतिया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ग्वालियर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दतिया आए। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दतिया पहुंचने पर उनकी अगवानी की। दतिया में नड्डा ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान पीठ पर उनके साथ मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया व गृहमंत्री डा.मिश्रा भी मौजूद रहे।

राजसत्ता की देवी मां पीतांबरा की शरण में

माना जा रहा है कि मप्र सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत की कामना लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा राजसत्ता की देवी मां पीतांबरा की शरण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी प्रमुख होने के नाते पीठ पर विशेष पूजा अनुष्ठान भी किया। नड्डा की इस पूजा अर्चना को लेकर तैयारियां पहले ही करा दी गई थी। उनके पीठ पर आते ही वहां के पुजारियों ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। नड्डा ने पीठ स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन कर वहां माथा टेका, साथ ही वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक पूजन किया। पूजा अर्चना के दौरान नड्डा पीले वस्त्र में नजर आए, वहीं सिंधिया परंपरागत टोपी पहने दिखे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तीन बड़े नेताओं के एक साथ दतिया आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। शहर राजगढ़ चौराहे से लेकर सिविल लाइन तक के मार्ग को स्वागत द्वार और पोस्टर बैनर से सजाया गया था। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सहित मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी हुआ। इस दौरान नड्डा और सिंधिया खुली कार में हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए गुजरे।

Related Articles

Back to top button