ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

Kharmas 2023: खरमास शुरू होने से पहले ही कर लेने चाहिए ये खास काम, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

इंदौर। सनातन धर्म में खरमास को शुभ काल नहीं माना जाता है, इसलिए खरमास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। दिसंबर से खरमास शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बस एक दिन ही शेष रह गया है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि खरमास शुरू होने से पहले कौन से कार्य कर लेने चाहिए। साथ ही खरमास में कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

इन शुभ कार्यों को न करें

विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, देवी-देवताओं की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर उपनयन संस्कार जैसे शुभ कार्य खरमास शुरू होने से पहले ही कर लेने चाहिए, नहीं तो आपको इन कामों के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। खरमास के दिनों में इन कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है।

इस कारण नहीं किए जाते शुभ कार्य

ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य देव बृहस्पति के घर पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में सूर्य की चमक पृथ्वी तक कम पहुंच पाती है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य को करना अच्छा नहीं माना जाता है और शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इस बार खरमास करीब 1 महीने का होगा।

प्राप्त होगी भगवान विष्णु की कृपा

खरमास में प्रतिदिन तुलसी पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस महीने में सूर्योदय से पहले उठकर, तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें। खरमास में भगवान सूर्य और बृहस्पति के मंत्रों का जाप करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से भी साधक को आशीर्वाद मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button