ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

वीआइपी रोड़ पर सफाई कर रही निगम की महिला कर्मचारी को कार ने रौंदा, मौत

इंदौर। तेज रफ्तार कार ने बुधवार सुबह निगर निगम की महिला सफाईकर्मी की जान ले ली। सड़क पर सफाई कर रही महिलाकर्मी को कार ने बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घटना से नाराज सफाईकर्मियों ने विरोध जताया और चक्काजाम करने की कोशिश की।

हादसा बुधवार सुबह पौने आठ बजे अहिल्या आश्रम के समीप हुआ। सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय अमरलता पति भगत गौहर निवासी कमाठीपुरा जोन-3 के वार्ड क्रमांक 57 में सफाईकर्मी के रूप में पदस्थ थी। अमरलता सुबह की शिफ्ट में सफाई कार्य में जुटी थी। तभी तेज रफ्तार में कार (एमपी 09 जेडएच 1453) आई और अमरलता को चपेट में ले लिया।

— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 29, 2023

टक्कर मारकर पलट गई कार

कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि महिला को रौंदते हुए पलट गई। टक्कर से दो टायर तक फूट गए। कार एक युवक चला रहा था। कार में महिला सवारी भी बैठी थी। हादसे की सूचना मिलते ही अन्य सफाईकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सफाईकर्मियों ने नाराजगी जताई कि पहले भी हादसे हुए है।

कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एमजी रोड़ और तुकोगंज थाना क्षेत्र में भी इसी तरह सफाईकर्मियों की हादसों में मौत हो चुकी है। घटना पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी दुख जताया है। टीआइ सतीश पटेल के मुताबिक, कार चालक हर्ष बिंजका को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादी से लौट रहा था।

Related Articles

Back to top button