ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी में तेजी, देखिए आज के दाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिवस शुक्रवार देर रात सटोरियों की सक्रियता बढ़ने के कारण सोना और चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ। कामेक्स पर सोना आठ डालर बढ़कर एक बार फिर 2000 डालर के पार 2002 डालर प्रति औंस और चांदी 54 सेंट बढ़कर 24.36 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते इंदौर मार्केट में दो दिनों की गिरावट शनिवार को थमने के साथ ही कुछ तेजी देखने को मिली है।

इंदौर में सोना कैडबरी सुधरकर 62350 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 600 रुपये बढ़कर 74400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद बाजार में ग्राहकी कुछ सुस्त नजर आई, लेकिन जिन घरों में शादियां हैं, उनकी डिमांड बराबर देखने को मिली।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 63225 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57915 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62275 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74400 रुपये, चांदी टंच 74600 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75500 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73800 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62800 रुपये तथा सोना रवा 62500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74500 रुपये तथा चांदी टंच 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 860 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 63350 रुपये तथा सोना रवा 63300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74250 रुपये तथा चांदी टंच 74350 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button