ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

‘जनता BRS और कांग्रेस से मुक्ति चाहती है, लहर भाजपा के पक्ष में’, तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि टीआरएस ने अपना नाम बदलकर बीआरएस और संप्रग ने अपना नया नाम ‘इंडिया’ गठबंधन कर लिया, लेकिन उनका भ्रष्टाचार और कुशासन कभी नहीं बदल सकता। तेलंगाना के कामारेड्डी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच समानता यह है कि वे लोगों को धोखा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

जनता इन चालों को अच्छी तरह समझती है
उन्होंने कहा, ‘‘अचानक टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को बीआरएस बना दिया गया है। इसी साल संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) को ‘इंडिया’ गठबंधन बना दिया गया। देश की जनता इन चालों को अच्छी तरह समझती है।” मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘नाम बदलने से उनका भ्रष्टाचार, कुशासन और वोट बैंक की राजनीति का इतिहास कभी नहीं बदला जा सकता। सच्चाई यह है कि देश के कई राज्यों में लोगों ने दशकों तक कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखा है।”

बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर देंगे
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि लोग 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोग बीआरएस, कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं और भाजपा के पक्ष में लहर है। मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा का घोषणापत्र गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। कामारेड्डी सीट पर बीआरएस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के वेंकटरमण रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button