ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

बाइक सहित नदी की पुलिया से नीचे गिरे तीन युवक, दो की मौत

बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र में आने वाले तोरणवाड़ा मार्ग पर कुड़मुड़ नदी की पुलिया से गुरुवार रात में बाइक अनियंत्रित होने के कारण उस पर सवार तीन युवक बाइक समेत नीचे गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण दो की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।

मुलताई एसडीओपी एसके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आमला थाना क्षेत्र के ग्राम तोरणवाड़ा मार्ग की कुड़मुड़ नदी की पुलिया के नीचे दो युवकों के शव पड़े मिले हैं। मृतकों की पहचान बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलार निवासी तुलसीराम पिता कालूराम यादव और नयेगांव निवासी मोहित पिता रमेश यदुवंशी के रूप में की गई। इनके साथ बाइक पर सवार नयेगांव निवासी रवि पिता रमेश यदुवंशी को गंभीर चोट आई है।

वाहन को बचाने के चक्कर में नीचे गिरे

घायल रवि ने पुलिस ने बताया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। कुड़मुड़ नदी की पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में तीनों बाइक सहित पुलिया से नीचे गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण रवि अचेत हो गया था। उसे जब होश आया तो वह अस्पताल पहुंचा और सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव स्वजन को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आमला पुलिस को स्वजन गोलू ने बताया कि मृतक तुलसीराम गुरुवार रात में बाइक लेकर घर से निकला था। सुबह जानकारी मिली कि बाइक कुड़मुड़ नदी की पुलिया के पास पड़ी हुई है। जब वहां पहुंचे तो तुलसीराम और उसके दोस्त मोहित की लाश पुलिया के नीचे पानी में पड़ी हुई थी।

Related Articles

Back to top button