ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

रात में रसोई साफ करना चाहिए या नहीं? यहां जानिए वास्तु के जरूरी नियम

इंदौर। वास्तु शास्त्र का महत्व हम सभी जानते हैं। इसके नियमों का पालन करना हमारे लिए लाभकारी होता है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु टिप्स से घर के नकारात्मक प्रभावों को आसानी से दूर किया जा सकता है। लेकिन जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो हमारे लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। आइए, जानते हैं कि हमारे डेली रूटीन में ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें करने से वास्तु दोष लग सकता है।

बिस्तर पर न खाएं खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। खाना हमेशा डाइनिंग रूम की टेबल पर या फर्श पर बैठकर खाना चाहिए। भोजन करते समय, शयनकक्ष में या बिस्तर पर बैठे रहने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे आपको नींद और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है।

रात को रसोई साफ करके सोएं

रात को सोने से पहले किचन साफ ​​करें। साथ ही बर्तन भी अवश्य धोएं, जो ऐसा नहीं करता उससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा ऐसे घरों में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

शाम के समय न सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम में सोना बेहद अशुभ माना जाता है। जो व्यक्ति शाम के समय सोता है, उसे हमेशा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उसके घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button