ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

पत्नी के थे कुंवारे लड़के से अवैध संबंध, पति ने दी ऐसी खौफनाक मौत की रूह कांप जाए

बरेली: यूपी के बरेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी को पराली में दबाकर उसे जिंदा जला डाला। जलाने से पहले हैवान पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?
घटना जिले के थाना शाही के गांव खेऊ की गौटिया की है। यहां पुलिस पूछताछ में आरोपी पति नेपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी भीमवती का गांव के ही एक लड़के से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पत्नी से उसका आए दिन विवाद होता था। उसने कई बार पत्नी को समझाया था। पत्नी के अवैध संबंधों के कारण उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। तंग आकर उसने भीमवती की हत्या की साजिश रची।

आरोपी ने बताया कि हत्या वाले दिन भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद उसने भीमवती की जमकर पिटाई की थी और उसका सिर दीवार में मार दिया था। जब वह बेहोश हो गई तो वह उसे कंधे पर लादकर खेत में ले गया। खेत पर होश आने के बाद उसने दोबारा से उसके साथ मारपीट की। पिटाई से वह फिर से बेहोश हो गई तो वह उसके बाल पकड़कर घसीटता हुआ पराली के ढ़ेर तक ले गया। पराली के ढ़ेर मे डालकर उसे जिंदा जला दिया।

पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार 
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पत्नी पर किसी दूसरे शख्स से अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button