ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के इस विधानसभा में आज दोबारा हो रही वोटिंग, मतदान करने आए सपा प्रत्याशी और कलेक्टर में नोकझोंक

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 71 किशूपुरा नंबर-3 पर 21 नवंबर को में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। पुनर्मतदान 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे खत्म होगा। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीयता भंग होने के संभावित कारण की वजह से पुनर्मतदान कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टी के चारों सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। अभी पोलिंग हो रही है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए मोबाइल बैन भी वोचिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि अटेर से मौजूदा विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद सिंह भदौरिया का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे से है, वहीं सपा से मुन्ना भदौरिया मैदान में हैं।

इसी बीच भिण्ड अटेर से सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भदौरिया किशुपुरा मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान सपा प्रत्याशी मुन्ना भदौरिया मतदाताओं की कतार में से आगे निकल गए। यह देखकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव नाराज हो गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी से कहा कि आप आगे से हटकर कृपया कतार में लगकर मतदान करें।

कलेक्टर के टोकने पर मुन्ना भदौरिया कतार से हट गए और कहा कि बाद मैं मतदान बाद में कर लूंगा।सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भदौरिया इस रीपोल को गलत बताया और कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस की बड़ी चूक है। अटेर से सपा प्रत्याशी मुन्ना भदौरिया ने बूथ कैप्चरिंग के वायरल वीडियो को कोर्ट में ले जाने की बात कही। इस वायरल वीडियो में मतदान करते दिख रहा युवक आखों से ठीक तरह से ना देख पाने वाली महिला की मदद करने के लिए अंदर गया।

Related Articles

Back to top button