मुख्य समाचार
मुरैना: 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खुद को गोली मारी, कोतवाल डैम के पास मिला शव
मुरैना। जिले के महावीर पुरा निवासी एक छात्र ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय ऋतिक उर्फ बेटू डंडोतिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऋतिक गणित विषय में अनुत्तीर्ण हो गया था। इसके बाद वह परिजनों से माता बसैया मंदिर जाने का कहकर स्कूटी से घर से निकला, लेकिन कोतवाल डैम के पास उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। संपादकीय नोट: यदि आप या आपके जान पहचान में कोई तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो कृपया मदद मांगें। जीवन अनमोल है; एक परीक्षा का परिणाम आपके भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकता। अपने नजदीकी हेल्पलाइन या परामर्शदाता से संपर्क करें।


