ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

किरण राव की ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च 2024 को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने 1 मार्च 2024 को किरण राव द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लापता लेडीज’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म का टीज़र पहले से ही किरण द्वारा बनाई गई हंसी-मजाक से भरी दुनिया की एक खूबसूरत झलक पेश कर चुका है, जिसका अनुभव करने के लिए ऑडियंस बेसब्र है। बता दें, ये फिल्म हाल ही में प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में स्टैंडिंग ओवेशन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई, जिससे ये दुनिया भर में गहरा प्रभाव छोड़ गई।

वहीं ऑडियंस को और भी उत्साहित करने के लिए मेकर्स ने अब एक नए पोस्टर के साथ कॉमेडी एंटरटेनर की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें ‘लापता लेडीज’ की अनोखी दुनिया की एक झलक मिलती है।वैसे किरण राव, अपने दूसरे निर्देशन में, एक सिनेमाई प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं, जिसने पहले ही विश्व स्तर पर बहुत सारा प्यार हासिल किया है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि बाकी डायलॉग को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button