ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

कई कर्मचारी मिले गायब, लगी थी रजिस्टर में हाजिरी, जमकर लगाई फटकार

फतेहाबाद: टोहाना में कर्मचारियों को फटकार लगाते मंत्री देवेंद्र बबली।हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना नगर परिषद में मंगलवार शाम मंत्री देवेंद्र बबली अचानक पहुंच गए। जिसके बाद ड्यूटीरत कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत हाजिरी रजिस्ट्रर चेक किए, जिसमें कई कर्मचारी व अधिकारी नदारद मिले और जिनकी हाजिरी लगी थी। वहीं, कुछ अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे।इस दौरान नगर परिषद में मौजूद अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कल दशहरे के दिन कोई छुट्टी नहीं होगी, सभी को काम करना है। 6 तारीख को सुबह मीटिंग होगी। सभी कर्मचारियों को काम का प्लान बनाकर आना होगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आदेश तैयार है, बस साइन करना बाकी है।हाजिरी रजिस्टर चेक करते मंत्री देवेंद्र बबली।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कई खामियां मिली हैं, जिसको लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। कई कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगी हुई थी। जिनकी लगी थी वो वहां मौजूद नहीं र्थे। जो टेंडर रोके गए थे, उनको लेकर जवाब मांगा गया है। कारण नहीं दे पाए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब पहले से सुधार हो चुका है, पहले उनके पास शिकायतें आती थी, जो अब कम हो गई हैं।पीने के पानी, सीवरेज और गलियों की शिकायतें आती हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पूरे शहर की डीपीआर तैयार है और 40 करोड़ के टेंडर लगने जा रहे हैं। आज सीसीटीवी चेक किए गए, काफी जगह सीसीटीवी नहीं मिले, जिन्हें लगवाने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button