ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा AQI का रिकॉर्ड, सांस लेने में हो रही है दिक्कत

दिवाली से पहले 10 नवंबर को हुई बारिश से थोड़ी देर के लिए दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली थी। लेकिन अब वे राहत ख़तम हो गई है। दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण ने फिर से तेजी पकड़ ली है। दिवाली में हुए प्रदूषण से अब लोगों को सास लेने में भी दिक्कत आ रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीवाली के दिन के बाद से प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्माग के साथ हल्का कोहरा और ठंड के बढ़ने से वातावरण में अधिक नमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी इज़ाफ़ा हो रहा है। इस की वजह से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। एनसीआर के भी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आने वाले तीन दिन तक प्रदूषण से खास राहत नहीं मिलेगी और साथ ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर बनी रहेगी। सीपीसीबी ने आपनी जारी की गई रिपोर्ट में बताया है कि दिल्ली का एयर इंडेक्स 401 रिकॉर्ड किया गया है, जो की बेहद गंभीर श्रेणी में मोजुद है।

दिल्ली के नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, बवाना व आरके पुरम सबसे अधिक प्रदूषित जगह में रहे। तो वहीं नेहरू नगर में एयर इंडेक्स खतरनाक श्रेणी के नजदीक 450 पहुंच रहा है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 390, गाजियाबाद 378, ग्रेटर नोएडा 338 व नोएडा का एयर इंडेक्स 360 दर्ज किया गया। इस के कारण एनसीआर के इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेनी में
रही। गुरुग्राम में भी AQI 297 जो की खराब श्रेणी में रहा। लिहाजा, एनसीआर के सभी इलाकों में से  गुरुग्राम में प्रदूषण सबसे कम रहा।

Related Articles

Back to top button