ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, मची चीख पुकार, 8 लोग झुलसे और कई घायल

इटावा में बुधवार को चलती नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन का 1 जनरल कोच पूरी तरह जल गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 कोच आग की चपेट में आएं है। चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। हादसा सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है उस समय ट्रेन की स्पीड 20 से 30 किमी के बीच थी। बोगी में क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे। फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है आग बुझाने और लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि इस दुर्घटना में आठ यात्री झुलस गए और 18 कूदने पर घायल हुए हैं। एस-वन और एसएलआर कोच जलकर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों का इलाज जारी है। रेलवे अफसरों ने कहा कि जांच की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है। घायल यात्रियों के मुताबिक आग स्लीपर एस-वन व एसएलआर कोच दोनों में लगी थी। जो आंशिक रूप से एस-टू में भी पहुंची। बोगी में क्षमता से लगभग डेढ़ गुने (72 के स्थान पर 118 ) यात्री सवार थे।

बता दें कि, ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कानपुर- दिल्ली पर रेल मार्ग पर ओएचई बंद कर दी गई। रात 8:18 बजे रूट पर ट्रेनों का संचालन चालू हो सका। पहली ट्रेन दरभंगा स्पेशल ही कानपुर को रवाना की गई है। इस दौरान सात राजधानी, दो शताब्दी समेत 54 ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। आग के कारणों की जांच का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button