ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भिंड में गरजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- बीहड़ अब शेरों के लिए जाना जाता है

भिंड। बीहड़ का क्षेत्र पहले डकैतों लिए जाना जाता था, लेकिन आज शेरों के लिए जाना जाता है। समाजवादी पार्टी ने जो काम किए हैं, वह कोई नहीं कर सकता। फिर चाहे सड़क पर हवाई जहाज उतारने का काम क्यों न हो। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वह बुधवार को फूफ कृषि उपज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने जो विकास कार्य कराए हैं, उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। हमारी पार्टी विकास कार्यों की योजना तैयार करने से ज्यादा विकास कार्य कराने में विश्वास रखती है। सपा ने जो कार्य कराए हैं, वह देश में उदाहरण बने हैं, इसलिए आप सभी लोग मदद करना। अब हम आपके बीच रहकर कार्य करेंगे।

बुदनी से लौट गए थे अखिलेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वे सपा प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के समर्थन में सभा करने बुदनी आए थे, लेकिन लोगों के नहीं पहुंचने और सभास्थल पर बनाए गए मंच पर लगी कुर्सियां तक खाली रहने के कारण उन्होंने सभा करने से इन्कार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button