ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाएं चलने से लुढ़का रात का तापमान

भोपाल। दीपावली के साथ ही मध्‍य प्रदेश के मौसम में अब बदलाव महसूस हो रहा है। सर्द हवाएं चलने से राज्‍य में रात का तापमान लुढ़क गया है।

उत्‍तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण अब हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने लगा है।

उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं आने लगी हैं। इस वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

कई शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान का रुख इसी तरह बदलते रहेगा।

Related Articles

Back to top button