ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

‘सुबह से ना आलू बिका है ना कांदा’- सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी पर की मजेदार टिप्पणी

वनडे विश्व कप 2023 में 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने लगातार 9वीं जीत दर्ज की और इसी के साथ ही ग्रुप स्टेज मैचों का भी समाप्न हुआ। मैच के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर फेंके लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।

सूर्यकुमार ने नीदरलैंड की पारी के दौरान 33वां ओवर फेंका और अपने पहले ओवर में चार रन दिए। सूर्य को कप्तान रोहित शर्मा ने एक और ओवर दिया, लेकिन तेजा निदामानुरु ने उन पर दो छक्के जड़ दिए। अगली चार गेंदों में उन्होंने एक रन दिया।

मैच के बाद यादव ने मुंबई इंडियंस की एक पोस्ट साझा की और उसमें एक मजेदार कैप्शन जोड़ा। उन्होंने लिखा, ‘सुबह से ना आलू बिका है ना कांदा।’ उनकी ये फोटो वायरल हो रही है।

गौर हो कि रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाया और 410 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल शतक लगाने में कामयाब रहे। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 250 रन ही बना पाई। उन्हें 160 रन से हार झेलनी पड़ी। विश्व कप क्वालिफायर जीतकर आई नीदरलैंड्स ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर सबको चौकाया लेकिन वह प्वाइंट टेबल में 9 मैचों में दो जीत और 7 हार के साथ 10वें स्थान पर ही रही।

Related Articles

Back to top button