ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन उम्मीदवार टिम स्कॉट ने चुनावी दौड़ से हटने का किया ऐलान

अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ से टिम स्कॉट हटे वाशिंगटन, 13 नवंबर (एपी) अमेरिका के सिनेटर टिम स्कॉट ने रविवार देर रात वर्ष 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ से हटने की घोषणा की। आयोवा के ‘लीडऑफ कॉकस’ में मतदान शुरू होने से लगभग दो महीने पहले उन्होंने यह घोषणा की।

दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर स्कॉट (58) ने ट्रे गौडी के साथ टीवी कार्यक्रम ‘संडे नाइट इन अमेरिका’ में चकित करने वाली यह घोषणा की। यह खबर तीसरी रिपब्लिकन प्राथमिक बहस से महज कुछ दिन पहले आयी है। अश्वेत स्कॉट इस पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में मई में उतरे थे।

स्कॉट ने रविवार रात कहा,‘‘मैं अमेरिका से 22 मई को जितना प्यार करता था, अब उससे अधिक प्यार करता हूं। लेकिन जब मैं आयोवा लौटूंगा तो यह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में वापसी नहीं होगी। मैं अपना प्रचार अभियान रोक रहा हूं। मैं सोचता हूं कि मतदाता, जो इस ग्रह पर सबसे अधिक उत्कृष्ट लोग हैं, इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं और वे मुझसे कह रहे हैं कि टिम अभी नहीं।”

उन्होंने कहा, ‘‘और मैं मतदाताओं (की भावना) का सम्मान करने जा रहा हूं और मैं वाकई कठिन मेहनत करने जा रहा हूं, मैं दूसरे अवसर को लेकर आशान्वित हूं।” वह उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने की संभावना से इनकार करते नजर आये। उन्होंने कहा कि नंबर दो ‘‘कभी उनके प्रचार अभियान की सूची में नहीं रहा।” उन्होंने कहा कि वह अपने शेष रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों का समर्थन नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button