ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

जिलेभर में कन्या भोज आयोजित, शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर भंडारे हुए, देर शाम से शुरू होगा देवी प्रतिमा विसर्जन

बुरहानपुर : शारदीय नवरात्र पर्व पर उत्साह का माहौल है। दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण त्योहारों पर उत्साह नजर नहीं आ रहा था, लेकिन इस बार दोगुना उत्साह है। जगह जगह घटस्थापना की गई है तो वहीं प्रतिदिन गरबे, माता पंडालों में पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। इसके अलावा नवमी पर जिलेभर में कन्या भोज किया गया।वहीं शहर में करीब दर्जनभर अधिक स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारे आयोजित किए गए तथा कन्याओं का पूजन किया गया। शहर में शनवारा, फव्वारा चौक, गांधी चौक, बुधवारा, कसेरा बाजार, मालीवाड़ा, आलमगंज, सिंधीपुरा, लालबाग सहित अन्य क्षेत्रों में दो साल बाद भंडारे हुए जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे।नौ दिनों तक रहा उत्साह का माहौलशहर में नौ दिनों तक उत्साह का माहौल रहा। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार शाम से शुरू होगा। छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन ताप्ती नदी के राजघाट के जैनाबाद पुल के पास होगा जबकि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हतनूर पुल से होगा।सभी प्रतिमाएं शहर से कमल चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा तक जाएगी। इस बीच छोटी प्रतिमाएं फव्वारा चौक और बाई साहब की हवेली से से राजघाट की ओर विसर्जन के लिए निकलेगी। बड़ी प्रतिमाएं पांडुमल चौराहा से राजपुरा रोड होते हुए हतनूर की ओर जाएगी।

Related Articles

Back to top button