ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

इस दिन की जाएगी धनतेरस की पूजा, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और महत्व

इंदौर। हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस को एक शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस की तिथि को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस है। ऐसे में हम आपको धनतेरस की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी आदि चीजों को खरीद कर घर लाने से साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए, जानते हैं कि धनतेरस पूजा और खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-से हैं।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को रात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर प्रारम्भ होगी, जो कि 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे समाप्त होगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दौरान देवी लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। ऐसे में धनतेरस में खरीदारी का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे तक रहेगा। ऐसे में आप इस शुभ समय पर सोना-चांदी खरीद सकते हैं। अगर आप धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी करते हैं, तो साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनतेरस का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस खास दिन पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इस दिन धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोने-चांदी की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button