ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान- लोकसभा में सपा की सभी 80 सीटों पर तैयारी

गोरखपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है, क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे, जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी।

सपा अध्यक्ष ने गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। यह लोग सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं। इस सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना में हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई।

Related Articles

Back to top button