उत्तरप्रदेश
ख़राब पडी स्ट्रीट लाइटों को पार्षद ने कराया दुरुस्त

आगरा । सोमवार को वार्ड 31 के पार्षद फौरन सिंह ने आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में ख़राब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया।
साथ में जितेंद्र प्रताप सिंह समाजसेवी, रुपेश, नेमीचंद आदि मौजूद थे । उन्होंने तुलसी बाग, पुष्पांजलि बाग रोड, नगला बूढ़ी, इंदिरा नगर, गणेश नगर, कौशलपुर, भगवती कुंज, आदि विभिन्न क्षेत्रों में लाइटों को ठीक कराया । कुछ बकाया लाइटों को भी दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में फोगिंग भी कराई ।




