ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

मंगल की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रह एक निश्चित समय के बाद विभिन्न राशि और नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं। ऐसे में ग्रहों में राजयोग का निर्माण होता है। जिसका परिणाम सभी 12 राशियों पर पड़ता है। दिवाली के बाद 17 नवंबर को त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि पर पहले से ही मंगल और बुध विराजमान है। ऐसे में यह त्रिग्रही योग 3 राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ रहेगा। कुंडली के चौथे भाव में यह योग बन रहा है। इसके चलते वाहन और संपत्ति की खरीदारी का योग बनेगा। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के योग है।

तुला राशि

त्रिग्रही योग तुला राशि वालों के लिए वरदान है। यह योग कुंडली के धन भाव में बनेगा। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि में जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। अपनी वाणी से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। मीडिया और शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए योग शुभ रहेगा।

मकर राशि

त्रिग्रही योग से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आयात-निर्यात का कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ रहेगा। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी। पुराने मित्र की मदद से कोई समस्या दूर होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button