ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

आर्यन पाशा को देख स्वाति से शिवाय बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर, चेहरे पर उग आई दाढ़ी-मूंछ, घरवाले ढूंढ रहे दुल्हन

बैतूल: बैतूल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति जेंडर बदलकर शिवाय बन गई। शिवाय के चेहरे पर दाड़ी मूंछ उग आई है। उसके घरवाले उसके लिए लड़की ढूंढ रहे हैं और वह जल्दी ही लड़की से शादी करेंगी। स्वाति को जेंडर चेंज कर शिवाय बनना अच्छा लग रहा है। अब वह लडक़ी की तलाश में हैं। जिससे विवाह कर घर बसा सके। स्वाती ने बताया कि जन्म के बाद से जब कुछ होश आया तो मुझे लडक़ों के जैसा ही रहना पसंद था। शुरुआत में मैंने छोटे बाल कर लिए और लडक़ों की तरह ही खेलना शुरू कर दिया, लेकिन यह सब घर के लोगों को कुछ समय बाद ठीक नहीं लगा। मैं खुद अपने लडक़ी वाले शरीर से खुश नहीं थी। एक बार यूट्यूब पर आर्यन पाशा को देखा। आर्यन लडक़ी से लडक़ा बने और फिर बॉडी बिल्डर बन गए। इसके बाद मैंने भी लडक़ा बनने का ठान लिया। यह कहानी है संजय कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 30 वर्षीय शिवाय सूर्यवंशी की। वह अब जेंडर चेंज सर्जरी करा कर स्वाति से शिवाय बन गया है।

शिवाय जिले में पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह सर्जरी कराई है। तीन स्टेप में होती है सर्जरी शिवाय सूर्यवंशी ने बताया कि जेंडर चेंज सर्जरी तीन स्टेप में होती है। जिसके बाद लडक़े से लडक़ी और लडक़ी से लडक़ा बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के ऑलमेक हॉस्पिटल में उन्होंने सर्जरी कराई है। डॉक्टर नरेंद्र कौशिक ने सर्जरी की है। पहली सर्जरी 2020 में हुई थी जिसमें हारमोंस चेंज होते हैं। साथ ही वॉइस चेंज होती है व दाढ़ी आने लगती है।

सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपए खर्च

वहीं दूसरी सर्जरी में बेस्ट रिमूव होता है और थर्ड सर्जरी में बॉटम पार्ट की सर्जरी होती है। हर सर्जरी के बाद तीन माह का आराम करना होता है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ महीने पहले ही उनकी चौथी सर्जरी हुई थी, जिसमें स्किन टाइट करवाया गया है। इसके बाद आराम किया और अब पिछले एक सप्ताह से इंदौर में फिर से अपना जॉब शुरू कर दिया है। सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपए खर्च हुआ है। शिवाय ने बताया वे पहले ही सर्जरी करवाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सर्जरी नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत भी अब सर्जरी कराई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button