ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार दोपहर एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट प्रदेश की राजधानी भोपाल से 250 किमी दूर शहर के नारीया बाज़ार इलाके में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे अवैध रूप से चल रही फैक्टरी की छत उड़ गई।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अभय गुप्ता (42), अपूर्व खटीक (19) और रिंकी कोरी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दस घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है जिनमें सभी महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button