ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी देकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी अरेस्ट

 बरेली जिले के बारादरी थाना इलाके में एक युवक ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर बलात्‍कार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा के पिता ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर शिकायत की थी कि करीब दस महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी से दोस्ती करने वाले आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्‍कार, धमकी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हिमांशु निगम ने बताया कि गोरखपुर जिले के निवासी साहिल गुप्ता (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कई दिनों से चुप थी जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की तब उसने मामले की जानकारी दी।

बेटी से मिली जानकारी के हवाले से पिता ने कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी से अपनी कुछ तस्वीरें भेजने के लिए कहा जो उसने भेज दीं और फिर उसने उन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने घर पर किसी को बताया तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने यह भी धमकी दी कि उसके पिता नेता हैं, इसलिए उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोप है कि उसने लड़की को 12 अक्टूबर को मिलने के लिए बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

Related Articles

Back to top button