ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस बार 6 दिन मनाई जाएगी दिवाली, देखिए नवंबर के त्योहारों की लिस्ट

इंदौर। कुछ ही दिनों में नवंबर महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना पूरा त्योहारों से भरा हुआ है। सबसे शुरुआत में करवा चौथ होगा, जो 1 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली, छठ पूजा, देवप्रबोधिनी एकादशी और बैकुंठ चतुर्दशी आदि त्योहार बाद में मनाए जाएंगे। यह महीना हिंदू कैलेंडर के कार्तिक और अगहन मास का होगा। इस बार दिवाली भी 6 दिनों तक मनाई जाएगी। आइए, हम आपको बताते हैं, नवंबर में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे।

6 दिन तक रहेगी दिवाली

दिवाली का त्योहार आमतौर पर 5 दिनों तक चलता है, जिसके दौरान धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार दिवाली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। वहीं, अगले दिन दोपहर 2.57 बजे तक अमावस्या तिथि रहेगी। इस कारण इस दिन गोवर्धन पूजा नहीं बल्कि सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस तरह दिवाली का त्योहार 6 दिन मनाया जाएगा।

नवंबर त्योहार लिस्ट

  • बुधवार 1 नवंबर: करवा चौथ
  • शुक्रवार 3 नवंबर: स्कंद षष्ठी व्रत
  • रविवार 5 नवंबर: पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी व्रत
  • गुरुवार 9 नवंबर: रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी
  • शुक्रवार 10 नवंबर: धनतेरस, यम दीपदान
  • शनिवार 11 नवंबर: रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली
  • रविवार 12 नवंबर: दिवाली, केदार गौरी व्रत
  • सोमवार 13 नवंबर सोमवार: सोमवती अमावस्या
  • मंगलवार 14 नवंबर: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
  • बुधवार 15 नवंबर: भाई दूज
  • शुक्रवार 17 नवंबर: सूर्य षष्ठी और विनायकी चतुर्थी व्रत
  • रविवार 19 नवंबर: डाला छठ, सूर्य षष्ठी व्रत
  • सोमवार 20 नवंबर- गोपाष्टमी
  • मंगलवार 21 नवंबर: अक्षय नवमी, आंवला नवमी
  • बुधवार 23 नवंबर- देवउठनी एकादशी
  • शुक्रवार 24 नवंबर: प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त
  • रविवार 26 नवंबर: बैकुंठ चतुर्दशी
  • सोमवार 27 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
  • गुरुवार 30 नवंबर: गणेश चतुर्थी व्रत

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button