ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

भारतीय संस्कृति की आत्मा है नवदुर्गा महोत्सव: डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी

ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी के संयोजन में रविवार को पटेल नगर स्थित कार्यालय में नवदुर्गा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विप्रा संगनियों ने नौ देवियों के रूप धारण किये। साथ ही बालक बालिकाओं ने डांडिया व माता के भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि नवदुर्गा महोत्सव भारतीय संस्कृति की आत्मा है। शक्ति उपासना से दृढ़ता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के लिये जीने की ऊर्जा मिलती है। सचिव डॉ. राजरानी शर्मा ने कहा कि नवरात्र उपासना आध्यात्मिक के साथ आयुर्वेदिक शक्ति संचय का पर्व है। इससे पहले प्रियदर्शिनी ने देवी स्तोत्र पर अभिनय किया। वहीं सभी विप्रा सखियों ने ऊर्जा के साथ डांडिया रास प्रस्तुत किया। अंत में आयोजन समिति ने बच्चों को प्रोत्साहन के लिये पुरस्कार दिये। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा शर्मा ने किया। इस मौके पर ज्योति ऋषीश्वर, रश्मि त्रिपाठी, अनीता देपुरिया, माला शर्मा, नीलम शुक्ला, गीता शर्मा, निशा शुक्ला, पुष्पा मिश्रा, रजनी शर्मा, कल्पना ऋषीश्वर, कल्पना पाठक, श्रुति पाठक, सुमन तिवारी, मनीषा शुक्ला, मिथलेश तिवारी, स्नेहा वाजपेयी, नीतू भारद्वाज, सीमा दुबे, पल्लवी शर्मा, वंदना शर्मा, नीतू उपमन्यु, नीलम शुक्ला , निधि भार्गव आदि संगिनियां उपस्थित रहीं। *ये बनीं देवी स्वरूप* नौ देवी के स्वरूप में नीतू उपमन्यु शैलपुत्री, प्रतिभा चतुर्वेदी ब्रह्मचारिणी, दीप्ति शर्मा चंद्रघंटा, रश्मि त्रिपाठी कुष्मांडा, ज्योति शर्मा स्कंदमाता, पल्लवी शर्मा कात्यायनी, कृष्णा शर्मा महागौरी, मनीषा शुक्ला कालरात्रि , सीमा दुबे सिद्धिदात्री का स्वरूप बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button