ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

वैज्ञानिक बहू निकली कातिल, जानिए किस तरह परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या

Crime News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक परिवार की कालित बहू ही निकल। वैज्ञानिक बहू ने अपने पति सहित पांच लोगों की हत्या बड़े वैज्ञानिक तरीके से की, हत्या का तरीका पता लगाने के लिए पुलिस भी चकरघिन्नी बनी रही। वारदात के तरीके का पता चला तो पुलिस सहित सभी के होष उड़ गए। वैज्ञानिक बहू ने लंबी रिसर्च के बाद धीमा जहर देकर 20 दिन के अंदर पति सहित पांच लोगों की हत्या की है। पुलिस ने वैज्ञानिक बहू को हत्या के मामले में अरेस्ट कर लिया है। बहू ने स्वीकार किया कि उसने ही धीमा जहर देकर पति सहित पांच लोगों की हत्या की है।

हत्या से पहले उसने लंबी रिसर्च की

हत्या से पहले उसने लंबी रिसर्च की, ताकि किसी भी व्यक्ति को हत्या का पता न चले और आत्महत्या का मामला माना जाए, लेकिन पुलिस ने हकीकत का पता लगा ही लिया। गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार 22 साल की संघमित्रा ने जहरीला पदार्थ ’थैलियम’ देकर हत्या की। उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि किसी को शक न हो। इस हत्याकांड को अंजाम देने में बहू संघमित्रा ने एक रिष्तेदार रोजा रामटेके की भी मदद ली है। संघमित्रा ने पुलिस को बताया कि पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे, जिससे उसके पिता सहित पूरा मायका पक्ष तनाव में रहता था। मायके पक्ष को परेषान देखकर ही उसने पति सहित सभी पांच लोगों को धीमी मौत मारने की योजना तैयार की।

दरअसल ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर संघमित्रा के पिता ने आत्महत्या कर ली थी, वह इसी का बदला लेने के लिए यह किया है। पांच माह पहले पिता की आत्महत्या के लिए संघमित्रा अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार मानती थी। उसने पांच माह रिसर्च किया कि कैसे थैलियम का इस्तेमाल जहर के तौर पर किया जा सकता है। रिसर्च के बाद वह तेलंगाना पहुंची और वहां से जहर खरीदकर लाई थी। 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के दौरान संघमित्रा ने रोजा के साथ मिलकर सभी को जहर देकर मार डाला। थैलियम की वजह से जहर खाए लोगों के शरीर और सिर में दर्द होता था। इसके अलावा जीभ में समस्या हो जाती थी और होठ भी काले पड़ जाते थे।

Related Articles

Back to top button