ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

Diwali पर पंजाब सरकार का तोहफा, इस Website के लिए रजिस्टर करो और जीतो लाखों रुपए

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को सेहत बीमा कवर के अधीन रजिस्टर करने के लिए पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजैंसी ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर दीवाली बंपर ड्रॉ निकाला है, जिसके अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति 16 अक्तूबर से 30 नवम्बर, 2023 तक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए अपने आपको रजिस्टर करता है, उसके पास एक लाख रुपए तक का ईनाम जीतने का मौका होगा।

राज्य स्वास्थ्य एजैंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) बबीता ने बताया कि ड्रा के दौरान 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा और इसके लिए पहला ईनाम 1,00,000 रुपए, दूसरा ईनाम 50,000 रुपए और तीसरा ईनाम 25,000 रुपए होगा। इसी तरह चौथा ईनाम 10,000 रुपए और 5वां ईनाम 8000 रुपए रखा गया है जबकि छठे से लेकर 10वां ईनाम 5000 रुपए का होगा। यह ड्रा 4 दिसम्बर को निकाला जाएगा।

सी.ई.ओ. बबीता ने कहा कि यह विशेष मुहिम लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के अंतर्गत रजिस्टर करने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहल है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी ‘आयुष्मान एप’ का प्रयोग करके, वैबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी आशा वर्कर या सूचीबद्ध अस्पतालों से सम्पर्क कर अपने कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button