ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में हिंदुओं और सिखों को गांव छोड़ने की धमकी, परिणाम भुगतने की दी गई चेतावनी

पुंछः जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भारत-पाक नियंत्रण रेखा स्थित सीमावर्ती क्षेत्र दिग्वार में रविवार को हिन्दू तथा सिख समुदाय के लोगों के लिए धमकी भरे पोस्टर मिले जिसमें उर्दू भाषा में लिखा पाया गया था कि हिन्दू सिख समुदाय के लोग क्षेत्र को छोड़ दें अथवा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र में कुछ लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों के बाहर पोस्टर लगे देखे। इस संबंधी लोगों द्वारा सूचित करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर अपने कब्जे में लिए और मामले की जांच शुरू की। वहीं क्षेत्र में इस तरह के धमकी भरे पोस्टर मिलने के बाद दोनों समुदाय के लोगों में दहशत एवं तनाव का माहौल है। लोगों का  कहना था कि हम प्रशासन, सेना व पुलिस से मांग करते हैं कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र और ज्यादा मजबूत किया जाए, जबकि इस पूरे मामले की जांच कराकर इस कार्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

Related Articles

Back to top button