ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मध्यप्रदेश

आंशिक बादल छाए, लुढ़केगा दिन का तापमान, ग्वालियर, चंबल संभाग में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से फिलहाल रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में वर्षा होने की भी संभावना है। रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की मौजूदगी के कारण रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर रविवार को प्रदेश में सबसे कम 18.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में रिकार्ड किया गया।

इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पंजाब के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के पास बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिणी हवा चलने से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से आंशिक बादल छाने लगे है। इस वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि रात के समय उत्तरी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

बादल छंटने पर लुढ़केगा रात का पारा

रविवार-सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। इससे बादल छंटने के बाद मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button