ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

जमीन के लिए दर्ज कराई दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट, महिला को 10 साल की सजा

देवास। जिले के बरोठा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरखेड़ा कोतापाई की महिला को न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। महिला ने अपने जेठ के लड़के के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट लिखाई थी। महिला ने झूठी रिपोर्ट जमीन हथियाने के लिए की थी। यही नहीं महिला ने न्यायालय में भी झूठ का सहारा लिया।

जमीन के लिए दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट

देवास जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 45 वर्षीय सीमाबाई ने थाना बरोठा पर अपने जेठ के लड़के के विरूद्ध दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट लिखवाई। बिना विधिपूर्ण आधार के मात्र जमीन प्राप्ति के लिये अपने जेठ के लड़के के विरूद्ध सनसनीखेज आरोप लगाया, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। महिला ने न्यायालय में भी मिथ्या साक्ष्य दी।

न्यायालय के समक्ष मिथ्या साक्ष्य देने का आरोप

मामले में न्यायालय ने सीमा बाई के विरूद्ध धारा 182, 211 व 195 की कार्रवाई करने के लिये निर्देश दिये थे। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने प्रकरण में निर्णय पारित कर सीमाबाई निवासी ग्राम बरखेडा कोतापाई थाना बरोठा को धारा 195 भादसं में दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट लिखाने और न्यायालय के समक्ष मिथ्या साक्ष्य देने के आरोप में दोषी पाते हुये 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ जयंती पौराणिक ने की।

Related Articles

Back to top button