ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

जम्मू कश्मीर : शोपियां में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक अभियान चलाया था और इस दौरान मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गयी। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान जारी है।”

पुलिस ने दावा किया कि लश्कर-ए-तैयबा के मारे गए दो आतंकवादियों में से एक इस साल की शुरुआत में बैंक सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के मोरिफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गयी है। आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।”

Related Articles

Back to top button