ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा, डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए

उज्जैन । सतना की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने आरोपित का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। इस पर पुलिस ने उसकी डीएनए जांच व फारेंसिक जांच के लिए जरूरी सैंपल लिए थे। बुधवार को ही पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने आरोपित का सरकारी जमीन पर बना मकान व चाय की गुमटी तोड़ दी थी।

25 सितंबर की घटना

बता दें कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अपनी आटो में बैठाकर ले गया और जीवनखेड़ी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी।

आश्रम के रहवासी ने की मदद

बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा चौराहे से करीब दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने उसकी अवस्था देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित भरत सोनी को गिरफ्तार किया था।

आरोपित ने किया था भागने का प्रयास

पुलिस आरोपित को घटनास्थल जीवनखेड़ी ले गई थी। यहां सोनी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वहां से भागने का प्रयास किया था। गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इंदौर में आरोपित का उपचार चल रहा था।

कोर्ट ने दिए जेल भेजने के आदेश

बुधवार को कोर्ट ने आरोपित का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। पुलिस उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आई थी। यहां डीएनए जांच व अन्य वैज्ञानिक जांच के लिए जरूरी नमूने लिए गए थे। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

Related Articles

Back to top button