ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मुरैना। लोडिंग वाहन चालक को थप्पड़ मारना शिक्षक को पड़ा महंगा लोडिंग वाहन चालक ने शिक्षक की बाईक के ऊपर चढ़ा दिया लोडिंग वाहन शिक्षक की मौत बाईक चालक गंभीर घायल।

मुरैना में एक हेडमास्टर व उसके साथी को एक लोडिंग छोटा हाथी वाहन चालक को थप्पड़ मारना इतना महंगा पड़ गया है कि लोडिंग चालक ने गुस्से में आकर मास्टर की मोटरसाइकिल पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में हेड मास्टर की मौके पर ही मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोडिंग चालक इतना गुस्से में था कि वह मोटरसाइकिल को लगभग 500 मीटर तक घसीटते रहा तथा मौके से अपना वाहन लेकर वहां से भाग गया। घटना गुरुवार की है। बता दें कि, रामजीलाल तोमर, आयु 57 वर्ष, शासकीय मिडिल स्कूल, जीगनी गांव में हेडमास्टर थे। वे अंबाह से मोटरसाइकिल पर बैठ कर मुरैना की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल उनके साथी सुरेंद्र शर्मा चला रहे थे। वह बड़े गांव मोड़ से गुजर रहे थे, उसी समय बगल से एक लोडिंग छोटा हाथी तेजी से गुजरा। लोडिंग के चालक ने उन पर गुटका तंबाकू थूक दिया। यह बात मोटरसाइकिल चालक एवं हेड मास्टर को नागवार गुजरी और उन्होंने आगे चलकर पूर्व विधायक शिव मंगल सिंह के ढाबे पर लोडिंग वाहन के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। उसके बाद उन्होंने लोडिंग चालक को दो थप्पड़ जड़ दिए। लोडिंग चालक से उनकी बहस हो गई। उसके बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल आगे बढ़ा दी लोडिंग वाहन चालक को दो थप्पड़ जड़ने के बाद दोनों लोग बाइक स्टार्ट करके मुरैना की तरफ चल दिए। वे वहां से बामुश्किल 2 किलोमीटर आगे चले होंगे, उसी समय पीछे से वही छोटा हाथी लोडिंग चालक अपने वाहन को तेजी से दौड़ते हुए लाया और उन दोनों की बाइक पर उसने लोडिंग चढ़ा दी। उसने बड़ी कठोरता से न केवल लोडिंग चढ़ा दी बल्कि मोटरसाइकिल समेत दोनों को लगभग आधा किलो मीटर तक घसीटा। इस दुर्घटना में हेडमास्टर रामजी लाल तोमर की मौके पर मौत हो गई तथा बाइक चला रहा सुरेंद्र शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसका इलाज जिला अस्पताल मुरैना में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button