ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला, एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिनका गंभीर हालत में जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी किशन सिंह, पत्नी सिया बाई और बहु कुसुम सिंह रात का खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे उसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से तीनों के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया जहां तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया कि किशन सिंह उनकी पत्नी और बहु का इलाज जबलपुर के निजी अस्पताल में जारी है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास 307 धारा के तहत मामला दर्ज कर पता लगाया जा रहा है जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हमला किस वजह से किया गया इस बात का कोई पता नहीं लग सका है,फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button