ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इंदौर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

*इंदौर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

धर्मेंद्र सिंह सिकरवार
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव मैरिज के दुखद अंत का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर सेड स्टेटस डाल रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पीएम एमवाय अस्पताल में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं युवती की मां ने बेटी के पति पर प्रताड़ना और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, नवविवाहिता की आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस ने दीपशिखा और उसके पति का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
*नहीं मिला सुसाइड नोट*
दरअसल, इंदौर के खजराना इलाके के आशा नगर में रहने वाली दीपशिखा शर्मा ने चार महीने पहले कैफे का मैनेजमेंट संभालने वाले युवक से शादी की थी। शादी के बाद दंपत्ति परिवार से अलग रह रहा था। लेकिन अचानक दीपशिखा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शुभम ने ही सबसे पहले दीप शिखा को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद युवती के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मामला काफी पेचीदा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*ऐसे मिले थे दोनों*
मृतिका दीपशिखा मेहंदी आर्टिस्ट थी। काम के दौरान उसकी पहचान सराफा में कैफे संभालने वाले शुभम शर्मा से हुई थी। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शुभम मूलत: ग्वालियर के मुरार इलाके का रहने वाला है। वो पिछले कई सालों से इंदौर में अपने परिवार से अलग रह रहा था। 4 महीने पहले ही दीपशिखा और शुभम ने शादी की थी।
*बड़े भाई ​​​​​​​ने भी की थी आत्महत्या*
दीपशिखा के बड़े भाई पीयूष ने भी कर्ज के चलते कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इस समय दीपशिखा अपने परिवार के साथ लोधीपुरा इलाके में रहती थी। सूदखोरों के कारण वो यहां से घर खाली कर वह अपनी मां के साथ छत्रीपुरा इलाके के फ्लैट में रहने आ गई। यहां भी भाई के कर्ज को लेकर सूदखोर परेशान करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button