ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

जुलवानिया रोड का तीसरी बार काम बंद, खंडवा व सनावद रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

खरगोन। खरगोन शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर गड्ढे है। इससे दुर्घटना की आशंका है। जुलवानिया रोड पर तीसरी बार काम बंद है तो खंडवा रोड और सनावद रोड पर गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह तो एक फीट तक के गड्ढे हैं। कई वाहन चालक गिर रहे हैं। नवग्रह तिराहे से लेकर जुलवानिया नाका तक तीन करोड़ से ज्यादा की सीमेंट रोड का काम बंद हो गया है।

नगर पालिका नहीं बना रही रोड

यहां तीसरी बार काम बंद किया गया है। यहां के लोगों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने प्लांट नहीं बनाया है। नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। उधर, खंडवा रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। रात में लोग गिर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद नगर पालिका रोड नहीं बना रही है। सनावद रोड करीब एक साल पहले बनाया था।

रोड पर ही लगा है पोल

यहां कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा पोल शिफ्टिंग भी नहीं किया है। रोड पर ही पोल है। इससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा जैतापुर में नहर के दोनों ओर तीन फीट की रोड न बनाकर लोहे की जालियां लगा दी है। इससे रोड संकरा हो गया है।

मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद

निममानुसार दोनों ओर रोड बनाना चाहिए। मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद हैं। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन खरगोन, खंडवा, कसरावद से हो रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन निकलते हैं। इसके चलते भी सड़क खराब हो रही है। क्योंकि भारी वाहनों के लगातार चलने से सड़क उखड़ रही है। कई जगह गड्ढे हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button