ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

ट्रेनों के रद्द होने से फंसे मजदूर, दो दिनों से प्लेटफार्म पर जमाया डेरा

कटनी। एनकेजे के पास रेलवे के लाइनों पर चल रहे काम के दौरान चार अक्टूबर तक कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा पैसेंजर गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके चलते बीना, गंजबसौदा, विदिशा की ओर कटाई करने को जाने वाले सैकड़ों मजदूर पिछले दो-तीन दिन से परेशान हैं।

प्लेटफार्म में मजदूरों ने दो दिनों से डेरा जमाया

एकमात्र मेमो गाड़ी होने व अन्य पैसेंजर गाड़ी व विध्यांचल एक्सप्रेस के रद्द होने से मजदूर कटनी में आकर फंस गए हैं और आगे जाने के लिए एक गाड़ी के गुजर जाने के बाद दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ा है। मुड़वारा स्टेशन में प्लेटफार्म में जहां मजदूरों ने दो दिनों से डेरा जमाया है तो वहीं प्रतीक्षालय, गैलरी तक में पैर रखने की जगह नहीं है। इतना ही नहीं परिसर के बाहर पेड़ों के नीचे बैठकर वहीं खाना बनाते हुए मजदूर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

पैसेंजर गाड़ी का इंतजार करते मजदूर

रविवार की दोपहर को मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही मेमो ट्रेन यात्रियों से भर गई और दरवाजे तक मजदूर लटककर मजबूरी में रवाना हुए। मजदूरों ने ट्रेन चलते तक उसमें चढ़ने का प्रयास किया। जो लोग बाकी रह गए, वे अगली पैसेंजर गाड़ी का इंतजार करते प्लेटफार्म में ही जमे रहे।

उमरिया जिले के भरेवा गांव निवासी कंधई कोल, कुलुआ कोल व संदीप कोल ने बताया कि वे शनिवार से स्टेशन में रूके हैं। आते ही मेमो गाड़ी भर जाती है और चढ़ने का प्रयास किया तो बच्चों के गिरने की स्थिति बनने के कारण वे उतर आए। मजदूरों ने बताया कि वे और उनके साथ अन्य लोग पिछले दो दिन से स्टेशन में गंजबसौदा जाने को परेशान हैं। मजूदरों ने बताया कि रविवार को एक और पैसेंजर गाड़ी चलाने की बात कही गई थी लेकिन दोपहर बाद तक कोई गाड़ी नहीं आई।

Related Articles

Back to top button