ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पातालकोट, कान्हा नेशनल पार्क सहित 1400 किमी का भ्रमण के लिए रवाना हुए 25 बाइकर्स

भाेपाल। रफ्तार और जुनून के लिए देश के अलग-अलग शहर के आए 25 बाइक राइडर पहाड़, झरना, जंगल और मप्र की प्राकृतिक सौंदर्य को बाइक से देखेंगे। इसके लिए वह बुधवार को सैर सपाटा पर इकट्ठा हुए। मौका था राइड इन द वर्ल्ड के द्वितीय संस्करण का। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन का साहसिक गतिविधियों संबंधित प्रमुख गतिविधि का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान देशभर से आए राइडर मप्र की संस्कृति, धरोहर को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे।

चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर से आए राइडर

रैली में 25 सुपर बाइकर्स द्वारा भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया, पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल तक लगभग 1400 किमी. का भ्रमण किया जाएगा। यह सुपर बाइकर्स चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर, मुंबई, इंदौर, देवास, एटा इत्यादि शहरों से आए हुए है।

इस दौरान बाइकर्स बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, हायाबुसा, हार्ले डेविडसन जैसी सुपर बाइक से निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया करेंगे। सुपर बाइकर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर मानसून के समय मप्र की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जाएगा।

इस दौरान कैंपिंग, ट्रेकिंग नेचर वाक, स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, जनजातीय नृत्य, मार्बल राक, धुंआधार आदि जगहों का भ्रमण कर भोपाल वापस रवाना होंगे। राइडर इन द वर्ल्ड का समापन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर भोपाल में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button