ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

साथी ने कुल्हाड़ी से की थी हत्या, पत्नी को अपशब्द कहने से था नाराज

उन्नाव: उन्नाव की अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सधीरा गांव में मत्स्य पालक किसान की हत्या में पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि मत्सय पालक किसान के द्वारा घटना से करीब 7 दिन पहले नशे में धुत होकर उसकी पत्नी को अपशब्द कहे थे। इससे वह बहुत गुस्से में था और मत्स्य पालक किसान को ठिकाने लगाने की योजना बना चुका था। समय देखकर उसने 18 नवंबर को मत्स्य पालक किसान के साथ बैठकर शराब पी और फिर सुनियोजित ढंग से उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया।अजगैन के सधीरा गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह पेशे से किसान था। गांव के बाहर तालाब में मछली पालकर गुजारा चलाते थे। मछलियों की रखवाली के लिए तालाब के किनारे ही झोपड़ी बनाकर रात में सोते थे। बीते शुक्रवार सुबह उसका लहूलुहान शव तालाब में देख ग्रामीण सन्न रह गये थे। छोटे भाई बच्चन सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस शुरुआत से ही घटना के हर बिंदुओ की गहनता से जांच पड़ताल कर रही थी।मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद लगाया पतास्वाट टीम ने दिवंगत के मोबाइल की जांच की। जिसमें पता चला कि गुरुवार शाम सात बजे से 12:49 बजे तक 112 को काल करने और बात न होने की पुष्टि हुई थी। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी एक महिला महेंद्र के साथ छह साल से लिव इन रिलेशन में रह रही है। आठ दिन पहले महिला अपने गांव चली गई थी। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मत्स्य पालक किसान की हत्या में शामिल पड़ोस के गांव पुराना खेड़ा में रहने वाले साथी ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महेंद्र की हत्या की बात स्वीकारी।पुलिस गिरफ्त में आरोपी।किसान ने आरोपी की पत्नी से की गाली गलौजबताया कि घटना वाले दिन से करीब 7 दिन पूर्व मत्स्य पालक किसान महेंद्र ने पत्नी के साथ गाली गलौज की थी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी दी थी। इससे गुस्साएं ओमप्रकाश ने साथी किसान महेंद्र को धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button