ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

CM के कार्यक्रम में भाषण कांग्रेस MLA को रोका था

राजगढ़ (भोपाल): राजगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्यावरा नाके पर राजगढ़ प्रभारी मंत्री मोहन यादव और सांसद रोडमल नागर का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रभारी मंत्री का पुतला जलाने वाले मामले में राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने 5 नामजद व 10 अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।राजगढ़ में बुधवार को मेडिकल कालेज के का भूमिजन करने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के मंच पर भाषण देने के दौरान राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर को प्रभारी मंत्री मोहन यादव व सांसद रोडमल नागर द्वार बार-बार रोकने से नाराज होकर शुक्रवार को ब्यावरा नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहन यादव और रोडमल नागर का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अब प्रभारी मंत्री का पुतला जलाने वाले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सौभाग्य सिंह , जिला महामंत्री अशोक वर्मा सहित 5 नामजद और 10 अन्य पर राजगढ़ के कोतवाली थाने में धारा 285, 341, 188, 147, 500, 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

Related Articles

Back to top button